इंदौर: चंदन नगर थाना क्षेत्र के सिरपुर इलाके में हुई प्लाट के नाम।पर लाखो की धोखाधड़ी, फरियादी की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार
Indore, Indore | May 27, 2024 इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के धार रोड स्थित सिरपुर पर एक प्लॉट को बेचने के नाम पर 51 लाख रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। जिसने फरियादी प्रशांत अग्निहोत्री के द्वारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर चंदन नगर पुलिस ने आरोपी केतन जोशी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसको गिरफ्तार किया है।