इंदौर: एबीवीपी ने आरएनटी मार्ग स्थित यूनिवर्सिटी परिसर में किया विरोध प्रदर्शन, पेपर लीक होने और पेपर गलत होने का लगाया आरोप
Indore, Indore | May 27, 2024 इंदौर यूनिवर्सिटी के द्वारा विभिन्न विषयों की परीक्षाएं ली जा रही है। जिसमें एमबीए प्रथम वर्ष के क्वानटेटिव टेक्निक्स विषय के पेपर को लेकर एबीवीपी के पदाधिकारी ने यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन किया। जिसमें उन्होंने पेपर लीक होने और पेपर में पांच में से तीन प्रश्न गलत आने का आरोप लगाया। साथ ही अपनी मांगों को लेकर एबीवीपी के द्वारा ज्ञापन भी प्रबंधन को सौंपा गया।