इंदौर: सिटी बस कार्यालय पर गौरव दिवस और देवी अहिल्या की जयंती को लेकर महापौर ने बुलाई एमआईसी सदस्यों और भाजपा पार्षदों की बैठक
Indore, Indore | May 27, 2024 इंदौर में 31 मई को मनाए जाने वाले गौरव दिवस और देवी अहिल्याबाई की जयंती के कार्यक्रम को लेकर आज महापौर के द्वारा सभी एमआईसी सदस्यों और भाजपा पार्षदों की एक बैठक बुलाई। जिसमें देवी अहिल्या की 300वीं जयंती को लेकर किए जाने वाले कार्यों को लेकर चर्चा हुई। जिसमें सभी पार्षदों ने अपने-अपने सुझाव इस कार्यक्रम को लेकर दिए, जिन्हे कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।