ताखा: बहादुरपुर पचार में दो बाइकों की टक्कर, पांच लोग घायल, जिनमें चार गंभीर रूप से घायल हैं, सैफई पीजीआई रेफर
Takha, Etawah | May 14, 2026 ऊसराहार, ताखा क्षेत्र के बहादुरपुर पचार गांव में गुरुवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसई नावर ले जाया गया।