डेहरी: महिला कॉलेज डालमियानगर में बांग्ला भाषा पर सेमिनार आयोजित, छात्राओं को संस्कृति और समृद्ध विरासत की जानकारी दी गई
Dehri, Rohtas | Oct 7, 2024 महिला कॉलेज डालमियानगर में आज 3 बजे के करीब बंगाल के बाहर बंगाली भाषा साहित्य और संस्कृति विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के सभागार में आयोजित उक्त विषय पर सहायक प्राध्यापक डॉक्टर हरेंद्र कुमार सिन्हा ने बांग्ला भाषा साहित्य और संस्कृति के क्रमिक विकास को रेखांकित करते हुए इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला।