पटना ग्रामीण: बिहार के मदरसे आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं : छपरा की घटना पर बोले गिरिराज सिंह
छपरा के मदरसे में हुए बम ब्लास्ट की घटना को लेकर बिहार में राजनीति शुरू हो गई है। पूरे मामले पर मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि बिहार के मदरसे आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं।