शाहपुरा: पोषाहार घोटाले में बड़ी कार्रवाई, फरार ठेकेदार को गिरफ्तार किया गया, 2 अप्रैल तक रिमांड
विद्यालयों में पोषाहार गबन के बहुचर्चित मामले में शाहपुरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी ठेकेदार बनवारी लाल जाट को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 2 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।