बरियारपुर: आशा कार्यकर्ताओं के हड़ताल से पोलियो अभियान ठप 60 में से सिर्फ 6 टीम ही किया काम
रविवार को कार्यकर्ताओं की हड़ताल के कारण सदर प्रखंड में पल्स पोलियो एनआईडी अभियान पूरी तरह बाधित रहा। प्रखंड में कुल 60 पोलियो टीमों का गठन किया गया था, लेकिन हड़ताल की वजह से सिर्फ 6 टीमों ने ही टीकाकरण कार्य किया। शेष 54 टीमों के काम नहीं करने से अभियान का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। पल्स पोलियो जैसे राष्ट्रीय महा अभियान पूरी तरह से बाधित रहा।