मुरैना नगर: दिमनी क्षेत्र में नीम के पेड़ पर लटका मिला अशोक का शव, परिजनों ने जताई धमकी की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
मुरैना के दिमनी थाना क्षेत्र के सिधारी का पुरा गांव में अशोक माहौर ने हार में नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।आज सुबह परिजन को खेत में उसका शव लटका मिला।परिजनों ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले उसके बेटे द्वारा एक नवविवाहिता को भगा ले जाने पर लड़की पक्ष ने अशोक को कट्टा दिखाकर धमकियां दी थीं।पुलिस ने मामले में धमकी की संभावना सहित जांच शुरू कर दी है।