गयाजी शहर के डेल्हा के राजा कोठी में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह हो रहा है। भागवत कथा सप्ताह के छठे दिन आज दिनांक 28 अक्टूबर मंगलवार को कृष्ण रुकमणी विवाह, कंस वध का प्रवचन संतों के द्वारा किया गया।कृष्णकांत निराला ने आज दिनांक 28 अक्टूबर मंगलवार की शाम 8 बजे बताया कि डेल्हा के खरखुरा स्थित एक निजी मैरेज हॉल में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह हो रहा है।