धनवार: बीडीओ ने सिरामडीह पंचायत में SIR को लेकर किया पंचायत का भ्रमण
धनवार प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत रविवार को सिरामडीह पंचायत का भ्रमण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पंचायत के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया तथा बीएलओ एवं संबंधित कर्मियों से गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरने की स्थिति की जानकारी ली।