वि खं कोटा के ग्राम सोनपुरी निवासी अंकुश प्रजापति ने आस्था और संकल्प की मिसाल पेश करते हुए सोनपुरी से राजस्थान के खाटू श्याम धाम तक लगभग 1270 किलोमीटर की पदयात्रा मात्र 45 दिनों में पूर्ण कर खाटू श्याम जी के दर्शन कर उन्होंने गांव व क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। गांव लौटने पर ग्रामीणों ने भजन कीर्तन, जयकारो और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया