बयाना: बयाना में SBI बैंक की लोन शाखा में लगी आग, फर्नीचर और फाइलें जलीं; एसी में शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा
बयाना कस्बे के आर्य समाज रोड स्थित एसबीआई बैंक की लोन शाखा में शुक्रवार सुबह एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। यह घटना बैंक की पहली मंजिल पर सुबह करीब 10:45 बजे हुई। आग लगते ही बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी और ग्राहक सुरक्षित बाहर निकल आए।