पिछोर: भौंती थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिपारा में दो बाईकों की आमने सामने से भिड़ंत, एक की मौत
आज रविवार दोपहर 3:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि भौंती थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिपारा में शनिवार को हुई एक गंभीर सड़क दुर्घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बमना निवासी विनोद लोधी (32वर्ष) अपनी ससुराल से वापस घर लौट रहे थे।पिपारा गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने से टक्कर लगने से मौत हुई