बेल्थरा रोड: एकसार गांव बना रणभूमि, दो पक्षों की हिंसक झड़प से दहला इलाका, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
बलिया: उभांव थाना क्षेत्र के एकसार गांव में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक मारपीट ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। मामूली विवाद देखते-ही-देखते लाठी-डंडों, धक्का-मुक्की और खुलेआम मारपीट में तब्दील हो गया। इस घटना में महिलाओं समेत करीब 12 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो शनिवार सुबह करीब 11 बजे सोशल मीडिया पर वायरल