बबराला थाना क्षेत्र के गांव पवारी निवासी किसान विजेंद्र सिंह का 14 वर्षीय पुत्र विनय कुमार कस्बा बबराला के एक निजी स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। विनय कुमार पढ़ाई करने के लिए कस्बा बबराला के लोहिया कॉलोनी में अपने बाबा देवी सिंह और चचेरी बहन और चचेरे भाइयों के साथ रह रहा था। किशोर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।