अरवल: अरवल में सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत, मनोज सिंह यादव ने मुआवजे की मांग की
Arwal, Arwal | Aug 19, 2025 अरवल में एनएच 139 पर सड़क दुर्घटना में 19 वर्षीय रिशु कुमार और 18 वर्षीय दिवाकर कुशवाहा की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों छात्र कोचिंग से लौट रहे थे तभी हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही अरवल विकास मंच के अध्यक्ष सह रेल आंदोलन के मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने चार लाख मुआवजे की मांग की है