गाजीपुर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत सभाकक्ष (सिद्धेश्वर प्रसाद मेमोरियल हॉल) में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता में “विकसित उत्तर प्रदेश @2047” विषय पर संवाद बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत गाजीपुर ने संकल्प से जुड़े एजेण्डे को पढ़ा और सभी प्रतिभागियों से सुझाव मांगे।