बख्तियारपुर: बख्तियारपुर पुलिस ने शराब तस्कर समेत विभिन्न मामलों के 4 आरोपी को किया गिरफ्तार
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए माधोपुर निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 7.8 लीटर देसी शराब बरामद की गई। इसके अलावा न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर चंपापुर निवासी रंजीत राय को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं वारंटी लाल बाबू दास और परमानंद दास को भी पकड़ा गया।