जबलपुर: ₹1.24 करोड़ से बनेगी रानीताल सड़क का विधायक अभिलाष पांडे और महापौर ने किया भूमिपूजन
उत्तर-मध्य विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए रानीताल मुक्तिधाम के सामने विवेकानंद वार्ड, जयप्रकाश नारायण वार्ड और अग्रसेन वार्ड को जोड़ने वाली सड़क का भूमिपूजन किया गया। लगभग 1 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का भूमिपूजन उत्तर-मध्य के भाजपा विधायक अभिलाष पांडे, जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह 'अनु', नगर निगम अध्यक