अमरिया: एनएच की मरम्मत के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने गडकरी को लिखा पत्र
पीलीभीत अमरिया सितारगंज राष्ट्रीय मार्ग पर हादसों का सबब बना जर्जर राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत कराने के लिए लघु उद्योग एवं प्रकोष्ठ के भाजपा जिला संयोजक सुधीर चौधरी ने पत्र देकर केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद से मांग की। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजा है।