अररिया: कदवा गांव में विद्युत करंट की चपेट में आने से एक निजी मिस्त्री घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Mar 15, 2025 अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र के कदवा गांव में बिजली के करंट की चपेट में आ जाने से एक निजी मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया. जहां पर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में उसका प्राथमिक उपचार किया गया.