गोपालगंज: हरिहरपुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट, तीन लोग घायल
गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में गुरुवार की सुबह 10:00 बजे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस बात की सूचना जब डायल 112 की पुलिस को मिली तो डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।