गोपालगंज: नवंबर में जिले के सभी थानों में पुलिस ने ₹67 लाख 28,500 का जुर्माना वसूला: एसपी अवधेश दीक्षित
जिले के अलग अलग थाना की पुलिस ने वाहन जांच अभियान चला कर बीते नवंबर माह में पुलिस ने 67 लाख 28500 जुर्माना किया। इसकी जानकारी कलेक्ट्रेट परिसर में एसपी अवधेश दीक्षित ने बुधवार की शाम 5 बजे दी। उन्होंने कहा कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।