दिनारा विधानसभा क्षेत्र के सूर्यपुरा प्रखंड अंतर्गत जमुआडा गांव में विधायक आलोक कुमार सिंह सोमवार को पहुंचे और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी समेत अन्य जनसमस्याओं से उन्हें अवगत कराया। विधायक आलोक कुमार सिंह ने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिया निर्देश।