वाराणसी के सेवापुरी विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय ऊपरवार में मंगलवार दोपहर 12 बजे से शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य 'निपुण भारत मिशन' के लक्ष्यों को समय पर पूरा करना और शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता नोडल शिक्षक संकुल आनंद कुमार पांडेय ने की ।