श्योपुर: गणेश गली में चक्की के पास खड़े होने पर मारपीट, कोतवाली थाने में मामला दर्ज
श्योपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गणेश गली में चक्की के पास खडे होने की बात को लेकर एक युवक के साथ रविवार की रात्रि. 8 बजे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी आज सोमवार को दोपहर 12 बजे दी है।