छतरपुर नगर: बस स्टैंड पर कट्टा-कारतूस लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, दहशत फैलाने की थी कोशिश थाना प्रभारी ने दी जानकारी।
पुलिस ने बस स्टैंड इलाके में अवैध हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से कट्टा और कारतूस लेकर घूम रहा था।मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी के निर्देश पर प्रधान आरक्षक शैलेंद्र भट्ट ने कार्रवाई करते हुए।वही इस मामले की जानकारी आज 15 जून दोपहर करीब 4:30 बजे थाना प्रभारी ने दी।