मंझनपुर: घसिया का पूरा में डंपर की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत, चालक वाहन लेकर फरार, रिवर्स करते समय हुआ हादसा
घसिया का पूरा स्थित बालू डंप पर एक दर्दनाक हादसे में डंपर की चपेट में आने से कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बक्सी का पूरा गांव निवासी 41 वर्षीय योगनाथ सरोज के रूप में हुई है, वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है