महसी: शिवपुर इलाके में पेट्रोल पंप पर डीज़ल लेने वालों का उमड़ा हुजूम, लगी लंबी लाइन
शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर डीजल लेने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। जिससे पेट्रोल पंप पर अव्यवस्था हो गई। लिहाजा वितरक ने लाइन लगवाकर डीजल वितरित किया। डीजल लेने वालों के मुताबिक पेट्रोल पंप पर महज एक हजार रुपए का ही डीजल मिल पा रहा है। जिससे आवश्यकता पूरी नहीं होती। गेहूं की फसल की कटाई मड़ाई सहित भूसा बनाने में काफी दिक्कतें आ रही है।