पन्ना: हादसे के बाद भड़का आक्रोश, घटना स्थल पर परिजनों और ग्रामवासियों का चक्काजाम, थमे वाहनों के पहिए
Panna, Panna | Apr 21, 2026 पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र में अवैध रेत खनन और ओवरलोड वाहनों के आतंक ने एक और युवक की जान ले ली है। सिंहपुर रोड पर रेत के ट्रैक्टर की टक्कर से गोरेलाल अहिरवार की मौत के बाद आज ग्रामीणों ने पन्ना-अजयगढ़ मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। परिजनों की मांग है कि फरार चालक की गिरफ्तारी और ट्रैक्टर को तत्काल जब्त किया जाए।