ब्यावर: पैंथर की दहशत: रात में भैंस के बछड़े का शिकार, ग्रामीणों में भय का माहौल
Beawar, Ajmer | Apr 22, 2026 ब्यावर। बुधवार शाम 4 बजे क्षेत्र के थूनी थाक गांव में मंगलवार देर रात पैंथर की दस्तक से हड़कंप मच गया। रात करीब 11 बजे के बाद भंवर सिंह पुत्र भोजराज सिंह के घर के पास बंधे भैंस के बछड़े पर पैंथर ने हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। ग्रामीणों के अनुसार देर रात मवेशियों में अचानक हलचल और शोर सुनाई दिया।