लालकुऑ: ट्रांसपोर्ट नगर लालकुआँ में नाले की सफाई कार्य का नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने किया निरीक्षण
ट्रांसपोर्ट नगर लालकुआँ में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी के निर्देश पर नाले के ऊपर रखे गए जालों को हटाया गया इसके बाद सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई शुरू की गई। जिसका आज नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने निरीक्षण किया। इस दौरान अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कर्मचारियों को सही तरीके से साफ सफाई करने के निर्देश दिए।