मकैता बबुरा पंचायत के बबुरा गांव में नव लाइब्रेरी केंद्र का शुभारंभ मुखिया तमन्ना परवीन ने किया। मंगलवार को दिन के करीब 11 बजे मुखिया प्रतिनिधि इंतेसार आलम ने बताया कि अब प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। पुस्तकालय की महत्ता के बारे में जानकारी दी गई।