रामपुर मनिहारन: तहसील में हुक्का पीने से मना करने पर भड़के किसान, एसडीएम से हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
रामपुर मनिहारान तहसील परिसर में किसान मजदूर संगठन के धरना प्रदर्शन के दौरान उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब हुक्का पीने को लेकर किसानों और एसडीएम डॉ. पूर्वा के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। अवैध कब्जों के विरोध में तहसील परिसर में धरने पर बैठे किसान हुक्का पी रहे थे, जिस पर एसडीएम ने आपत्ति जताते हुए हुक्का बंद करने को कहा।