अकबरपुर: अकबरपुर में धूमधाम से मनाया गया बकरीद का त्योहार, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे
त्याग, समर्पण और भाईचारे का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) गुरुवार को अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। अकबरपुर मेन रोड स्थित ईदगाह में सुबह आठ बजे बड़ी संख्या में नमाजी नमाज अदा करने पहुंचे। श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी अधिक थी कि ईदगाह परिसर भर जाने के बाद लोगों ने सड़कों पर कालीन बिछाकर नमाज अदा की। नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय