तहसील मुख्यालय उमरेठ से निकलने वाली कुलबेहरा नदी को तहसील के कुछ क्षेत्रों में जमकर रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। , नदी क्षेत्र में उत्खनन बन्द करने की मांग को लेकर कल गुरुवार को 5 बजे युवक कांग्रेस उमरेठ अध्यक्ष टिंकू साहू के नेतृत्व में तहसीलदार उमरेठ को कलेक्टर छिंदवाड़ा के नाम ज्ञापन सौंपा गया।