मेरठ: खरखौदा मस्जिद विवाद में नोटिस के बाद मस्जिद समिति कोर्ट जाएगी, मुतवल्ली ने कहा- 1989 से वक्फ बोर्ड में दर्ज है
Meerut, Meerut | Jun 15, 2026 मेरठ के खरखौदा कस्बे में जामा मस्जिद को थाना परिसर की भूमि पर निर्मित बताए जाने और पुलिस द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। मस्जिद के मुतवल्ली अयूब खान ने कहा है कि मस्जिद कई दशक पुरानी है और वर्ष 1989 से वक्फ बोर्ड में दर्ज है। उन्होंने बताया कि पुलिस के नोटिस की जानकारी वक्फ बोर्ड को दे दी गई है और अब मस्जिद समिति न्यायालय में