सोलन: नौणी की शोधार्थी अवंतिका शर्मा ने सर्बिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में प्रस्तुत किया शोध पत्र
Solan, Solan | Sep 27, 2025 नौणी विश्विद्यालय की मृदा विज्ञान एवं जल प्रबंधन विभाग की स्नातकोत्तर छात्रा अवंतिका शर्मा ने सर्बिया में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में भाग लिया और अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। फेडरेशन ऑफ यूरोपियन माइक्रोबायोलॉजिकल सोसाइटी (FEMS) द्वारा आयोजित इस पांच दिवसीय कार्यक्रम को डेल्फ्ट यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, नीदरलैंड्स के सहयोग से आयोजित किया गया था।