ऊना: रजत राणा बने भाजपा युवा मोर्चा के ऊना जिला अध्यक्ष
हरोली के ललड़ी गांव के रजत राणा को भाजपा युवा मोर्चा ऊना जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रजत ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे सौंपे गए दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है और युवाओं को भाजपा की नीतियों से जोडऩा उनका लक्ष्य रहेगा।