मेदिनीनगर (डालटनगंज): जिले के नगर निकायों के विकास कार्यों की डीसी ने की समीक्षा, योजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश
पलामु डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में मंगलवार को दोपहर करीब 12बजे जिले के नगर निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेदिनीनगर नगर निगम, नगर परिषद और विभिन्न नगर पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। डीसी ने जुडको द्वारा संचालित योजनाओं, वाटर सप्लाई और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश द