गांव कटकड़ स्थित माता के मंदिर में असामाजिक तत्वों ने मूर्ति चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।असामाजिक तत्वों ने मंदिर को भी नहीं बख्शा, अज्ञात चोर मंदिर से शीतला माता की मूर्ति चुराकर ले गए। ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि ग्राम कटकड स्थित शीतला माता का मंदिर है बरसों पुराने मंदिर में शीतला माता की करीब ढाई फीट लंबाई की मूर्ति विराजमान थी।