खजनी: भीषण आग में रोहारी गांव का घर जलकर राख, परिवार सड़क पर, तत्काल मदद की गुहार
सिकरीगंज थाना क्षेत्र के रोहारी गांव (बेलघाट) में भीषण आग से कुंवर हरिजन का घर जलकर राख हो गया। परिवार किसी तरह जान बचा सका, लेकिन खाद्यान्न, कपड़े व सारा सामान नष्ट हो गया। आग के कारण स्पष्ट नहीं हैं, शॉर्ट सर्किट की आशंका है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से तत्काल राहत और आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।