बांधवगढ़: लालपुर जनकल्याण शिविर में कलेक्टर राखी सहाय ने किया संबोधित, पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर
उमरिया नगर पालिका परिषद क्षेत्र के लालपुर सामुदायिक भवन में आयोजित जनकल्याण शिविर में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने शामिल होकर नागरिकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं का निराकरण किया गया