कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रधान आरक्षक प्रशांत यादव ने नगर में भ्रमण के दौरान मनीष नरवरिया निवासी हाउसिंग कॉलोनी भिंड को 1 नवंबर को लगभग 1:00 बजे बिजली घर के पास मेला ग्राउंड भिंड में तीन सट्टा पर्ची के साथ पकड़ा। तलाशी के दौरान ₹230 जप्त किए। पुलिस ने रविवार को लगभग 3:00 बजे सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।