रावतसर: रावतसर में विभिन्न मांगों को लेकर किसान नौजवानों ने पल्लू तहसीलदार कार्यालय पर किया प्रदर्शन
पल्लू क्षेत्र के किसान नौजवानों ने सोमवार को पूर्व जिला परिषद सदस्य व किसान नेता गौरीशंकर थोरी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र की बिगड़ी पेयजल व्यवस्था बकाया बीमा क्लेम व स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध जताते हुए पल्लू तहसील कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया मांगे नहीं माने जाने पर 15 अप्रैल से अनिश्चित कालीन घेराव व प्रदर्शन की चेतावनी देते हुए ज्ञापन सौंपा है।