बिहार दिवस के अवसर पर धरहरा प्रखंड के प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) फुलका में आयोजित प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का समापन मंगलवार के दोपहर लगभग 3 बजे पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। प्रतियोगिता की शुरुआत सोमवार को दीप प्रज्वलित कर प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश कुमार ने की थी।