नौरोजाबाद: 77वें गणतंत्र दिवस पर रामलीला मैदान में भव्य आयोजन, पूर्व सांसद ज्ञान सिंह ने किया ध्वजारोहण
नगर के रामलीला मैदान में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक ज्ञान सिंह द्वारा हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर परिषद द्वारा मुख्य नगर परिषद अधिकारी शिवप्रसाद धुर्वे के नेतृत्व में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई