भदोही: चौरी में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक अन्य घायल
भदोही जिले के चौरी थाना के पास ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। बताया गया कि दोनों युवक श्री गणेश इंटर कालेज बरवा गए थे और वहां से लौट रहे थे। रस्ते में चौरी थाने के पास पेट्रोल पंप के नजदीक बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली से भीड़ गए जिसमें दोनों घायलों को भदोही के अस्पताल ले जाया गया।