भदोही: भदोही शहर में कार पर स्टंट करना पड़ा भारी, पुलिस ने चार कारें कीं ज़ब्त
भदोही पुलिस ने सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ युवक चार पहिया वाहनों से स्टंटबाजी कर रहे थे। इस पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।